Gujarat Crime News: गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हमीदा (उम्र 55) अपने दो बेटों के साथ रहती थी. खबरों के अनुसार, छोटा बेटा परवेज अपनी भाभी शबाना के साथ गलत रिश्ते में था. हमीदा ने इस मामले की कड़ी निंदा की और पैसे के लेन-देन और नैतिकता के मुद्दों पर लगातार झगड़ा किया. इस विवाद ने स्थिति को इतना बढ़ा दिया कि परवेज और शबाना ने हमीदा को खत्म करने की योजना बना डाली.
10 मार्च को परवेज, शबाना और शबाना के पिता फिरोज आलम ने मिलकर हमीदा का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने शव को छिपा दिया और अगले दिन 11 मार्च को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर पास के एक मंदिर क्षेत्र में फेंक दिया. इस दौरान परवेज ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मां लापता है और उन्होंने नाटक किया.
हत्या का भयानक तरीका
अगले दिन सुबह, पुलिस को मंदिर क्षेत्र में प्लास्टिक के बोरे में पड़े एक महिला के लाश की सूचना मिली. जांच में पुलिस ने पाया कि शव को बांधने में इस्तेमाल की गई रस्सी परवेज के घर में भी थी. संदेह के आधार पर पुलिस ने परवेज और शबाना से पूछताछ की. कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपनी मां की हत्या कबूल कर ली.
सीसीटीवी में कैद हुआ दृश्य
इसके अलावा, इस हत्या में शबाना के पिता फिरोज आलम का शव ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला. सूरत पुलिस ने उनकी बिहार भागने की सूचना पर बिहार की त्वरित कार्रवाई टीम की मदद से पटना रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस परवेज और शबाना के इस कृत्य से हैरान रह गई कि उन्होंने अपनी मां की हत्या करने के बाद भी कोई पछतावा नहीं दिखाया. इस घटना ने इलाके के लोगों में गहरा दुख और गुस्सा पैदा कर दिया है. स्थानीय निवासी इस घटना को बेहद आश्चर्य (Shocking) मान रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर किसी का अपना बेटा अपनी मां को कैसे मार सकता है.