उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता पर एक मौलाना द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने से राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों में भारी आक्रोश है. जिसके चलते राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों द्वारा मौलाना के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया. हिंदू संगठन ने मौलाना के पुतले को दहन करते हुए उन पर एनएसए कानून के तहत कार्रवाई किए जाने व तरूण हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा है. वही हिंदू संगठन के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा.
मौलाना के पुतले के साथ संगठन ने शिव चौक पर की नारेबाजी
राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मिथुन सिरोही के अनुसार, सोशल मीडिया पर मौलाना सलीम नामक एक व्यक्ति द्वारा सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी की है. जिसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों में उबाल है. जिसके चलते राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के विजय चौक पर इकट्ठा हुए. जहां से हिंदू संगठन के लोगों ने एक मौलाना के फोटो लगे पुतले को जूते चप्पल की माला पहन कर शहर के शिव चौक तक नारेबाजी करते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक पैदल मार्च निकाला. शिव चौक पर जाते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौलाना के पुतले को आग के हवाले कर दिया. जहां मौलाना का पुतला देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया.
मौलाना पर सरकार करें कानूनी कार्रवाई- संगठन
लोगों ने कहा कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम होने के साथ-साथ एक सम्मानित संत है और उनकी माता पर मौलाना द्वारा इस तरह की टिप्पणी किया जाना बेहद अपमानजनक है. जिसे उनका संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि उक्त मौलाना पर सरकार को एनएसए कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही ऐसी मानसिकता फैलाने वाले लोगों के डिजिटल प्लेटफॉर्म को बैंन किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़िए- Amethi News: पति ही निकला पत्नी का कातिल, 24 घंटे में मर्डर का खुलासा, हत्या की वजह कर देगी हैरान
तरूण की हत्या करने वाले लोगों को हो फांसी
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर में जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों ने तरूण हत्याकांड को अंजाम दिया है. यह हमला केवल तरूण पर नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज पर है. वे इस दुख की घड़ी में तरुण के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उसके हत्यारोपियो को फांसी की सजा दी जाये. इसके अलावा आगामी नवरात्रों के दौरान भी मांस मदिरा की दुकानों को बंद रखे जाने की मांग भी हिंदू संगठन के लोगों द्वारा की गई है और मांगे पूरी ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़िए- UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?