बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच हाल में हुई मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई हैं. इस बीच अख्तरुल ईमान ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से सकारात्मक बातचीत हुई है. हम अपने विधायकों और असदुद्दीन ओवैसी से मशवरा कर निर्णय लेंगे.
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने पर कहा, “पिछलों दिनों हमारी कई लोगों से बात हुई है, लेकिन तेजस्वी यादव से खुलकर और सकारात्मक बात हुई है. हमने उनसे समय लिया है कि हम इस संबंध में अपने विधायकों से मशवरा कर लें और असदुद्दीन ओवैसी से बात कर लेते हैं फिर उसके बाद अपने निर्णय से आपको अवगत करा देंगे. बात करने वाले तो कई लोग बात किए हैं लेकिन विस्तारपूर्वक अभी तेजस्वी यादव से बात हुई है.”
पटना, बिहार: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने पर कहा, “पिछलों दिनों हमारी कई लोगों से बात हुई है, लेकिन तेजस्वी यादव से खुलकर सकारात्मक बात हुई है। हमने उनसे समय लिया है कि हम इस संंबंध में अपने विधायकों से मशवरा कर… pic.twitter.com/Z4DMz3Wc0v
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 13, 2026
राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल होगी- तेजस्वी यादव
बिहार में राज्यसभा चुनाव में 6 उम्मीदवारों के मैदान में उतर जाने के बाद वोटिंग होना तय है. राज्यसभा चुनाव में जीत की रणनीति के तहत तेजस्वी यादव ने AIMIM नेता से मुलाकात की थी. अख्तरुल ईमान से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उनसे सकारात्मक बातचीत हुई है. उन्होंने हमें 15 तारीख को इफ्तार पार्टी में भी आमंत्रित किया है. हमलोग दावत में 15 तारीख को जाएंगे और चुनाव भी जीतेंगे.
राज्यसभा में जीत के लिए क्या है सियासी गणित?
एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में 5 जबकि RJD ने एक उम्मीदवार उतारे हैं. राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में अभी NDA के पास कुल 202 विधायक हैं. इसके आधार पर एनडीए आसानी से 4 सीटें जीत सकता है. पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे तीन अन्य विधायकों की जरूरत पड़ेगी.
विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाला महागठबंधन है. महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं. इसे एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिए 6 अन्य विधायकों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में महागठबंधन को अगर एआईएमआईएम के पांच विधायकों और एक बीएसपी का समर्थन मिलता है तो जीत मिल सकती है. बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को मतदान है और इसी दिन काउंटिंग होगी और फिर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.