Skip to content

Ratnagiri News: नियंत्रण खोने के बाद पलटी लग्जरी बस, 28 यात्री थे सवार, 2 की हालत नाजुक

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बोरीवली से सपीरली जा रही एक निजी लग्जरी बस खेड़-धामानंद रोड पर चालक के नियंत्रण खो देने के कारण पलट गई. बस में सवार 28 यात्रियों में से लगभग 25 को मामूली चोटें आईं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. 

सभी घायलों को कलांबानी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. खेड़ पुलिस स्टेशन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. चालक से भी पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है. साथ ही यात्रियों से पुलिस हादसे की वजह तलाश रही है.

कई यात्रियों का आई चोटें

इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया. यह लग्जरी बस बोरीवली से सपीरली की ओर जा रही थी. इसके अंदर 28 लोग सवार बताए जा रहे हैं. हलांकि पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. 

घायलों को इलाज के लिए कराया भर्ती

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 25 यात्रियों को मामूली चोटें आई है. फिलहाल पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है. 

यह हादसा इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठा रहा है. खेड़-धामानंद रोड पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जहां घुमावदार रास्ते और भारी वाहनों की आवाजाही जोखिम बढ़ाती है. 

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार पर बस को चला रहा था. इतने में ही बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और जाकर जंगल में पलट गई. हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों की मदद से बस में फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *