Skip to content

Rajasthan Weather: मार्च में ही शुरू हुआ गर्मी का सितम, कई जगह 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पाकिस्तान बॉर्डर वाले जिलों में तापमान 40 के करीब पहुंच चुका है. राजधानी जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है.

इस बीच प्रर्देश में हीट वेव का असर भी दिखाई देने लगा है. राजस्थान में इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

राजस्थान में रविवार (8 मार्च) को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला. जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

इसके बाद बाड़मेर में यह 40 डिग्री सेल्सियस रहा. इस तरह मार्च के महीने से तापमान में इतनी बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है. इससे हिसाब लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में गर्मी राजस्थान के लोगों का जीन दुश्वार कर सकती है. इसको लेकर अभी से ही लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई है. इस तरह से ही अगर चलता रहा तो नागरिकों को सूखे की मार भी झेलना पड़ सकती है.  

इन जिलों में कितना रहा तापमान

बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.जोधपुर शहर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री सेल्सियस और टोंक के वनस्थली व जोधपुर के फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न, विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर किया सेलिब्रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *