Skip to content

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान में अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में पहले के मुकाबले अब गर्मी बढ़ रही है. इससे सूबे के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है. मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए अगला पूरा हफ्ता सूखा रहने का पूर्वानुमान लगाया है. इस बीच तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती दिखेगी. शुक्रवार (6 मार्च) को ताजा तापमान सुबह 6 बजे के करीब 19 डिग्री आंका गया है. 

शुष्क बना रहेगा राजस्थान का मौसम

बात करें राजस्थान के मौसम की तो पूरे दिन शुष्क बना रहेगा. साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 34 प्रतिशत नमी का पूर्वानुमान लगाया गया है. हलांकि गर्मी के साथ यहां का मौसम शुष्क रहने के साथ साफ भी रहेगा. राज्य में हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. हलांकि गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. ठंड के जाते ही राज्य में गर्मी की मार शुरू होती दिख रही है. 

राजस्थान में आज कितना रहेगा तापमान

राज्य में शुक्रवार (6 मार्च) को न्यूनतम में गिरावट के साथ 19 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया गया है. फिलहाल बारिश की कोई भी संभावना दिखाई नहीं दे रही है. बीते दिन गुरुवार (5 मार्च) को राजस्थान के अजमेर, उदयपुर, चूरू और जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक आंका गया है. लेकिन राज्य के अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहा है. 

दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को इससे लोगों को राहत मिली. बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर बाड़मेर जिले में सर्वाधिक 38.4 डिग्री जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है, दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से राजस्थान के पश्चिमी शहरों में गर्म हवा के चलने की उम्मीद है.

इन शहरों में 35 प्रतिशत से ऊपर रहा तापमान

राजस्थान के कई ऐसे शहर हैं जहां पर तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा है. इसमें सर्वाधिक बाड़मेर (38.8), जैसलमेर (37.7), जोधपुर (37.6) डिग्री, फलौदी (37.4) डिग्री के साथ बीकानेर में 37 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा भी कई ऐसे जिले हैं जहां पर तापमान 35.1 डिग्री तक पहुंच चुका है. इन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर भयंकर पड़ी है. 

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग और विशेषज्ञों की तरफ से हवा और गर्मी से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही ज्यादा पानी पीने और बाहर कम निकलने के लिए कहा गया है. साथ ही जितना हो सकता है उतना कम बाहर जाने की भी सलाह दी गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *