Skip to content

Punjab News: ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, CM भगवंत मान बोले- सभी गारंटियां पूरी की

Punjab News: AAP की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘काम की राजनीति’ के रास्ते लोगों को दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं. उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को ठुकराकर हम पर उम्मीदें लगाई थी और हमने लोगों का भरोसा नहीं टूटने दिया.

मुख्यमंत्री ने मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बिजली, किसानों के लिए दिन में बिजली, 78 प्रतिशत खेतों को नहरी पानी, 65,000 सरकारी नौकरियां और 5.5 लाख रोजगार के नए मौके, आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज शामिल हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’, 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश और सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ सरकार के इरादे स्पष्ट हैं कि पंजाब के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां कांग्रेस, अकाली और भाजपा सत्ता की चिंता कर रहे हैं, वहीं ‘आप’ सरकार पंजाब को बचाने के लिए फिक्रमंद है और राज्य में फूट डालो राजनीति को सफल नहीं होने देगी.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने चार सालों में सभी वादे पूरे करके राजनीति में नई परंपरा कायम की है, जबकि पारंपरिक पार्टियां पांच सालों में भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं.” उन्होंने आगे कहा, “साल 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में पदभार संभालने के बाद, पंजाब सरकार ने कई लोक-हितैषी फैसले लिए.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मेरे साथ, लाखों पंजाबियों ने राज्य की पुरानी शान बहाल करने की शपथ ली थी.”

भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में, पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत और समर्पण भावना से प्रयास किए हैं और उनके साथ किए वादे पूरे कर दिए हैं.” उन्होंने आगे कहा, “आने वाला साल पंजाब को विकास और खुशहाली के एक नए शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित होगा.”

‘शिक्षा क्रांति ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी’

भगवंत मान ने कहा, “भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब के सरकारी स्कूल अब पढ़ाई में देश में पहले स्थान पर हैं.” उन्होंने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में अब कोई भी बच्चा फर्श पर नहीं बैठता क्योंकि एक लाख से अधिक डेस्क दिए गए हैं ताकि हर विद्यार्थी सम्मान से पढ़ सके.”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति के तहत 9,000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और 5,000 कंप्यूटर लैब खोले गए हैं, जिससे पूरे पंजाब के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार ठेके पर रखे शिक्षकों को नियमित नौकरियां दी गई हैं और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है.”

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “सिर्फ साल 2026 में सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स और 845 ने नीट पास की.”

CM स्वास्थ्य योजना और AAP क्लीनिकों से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा, “CM स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को बड़े प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख  रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा.” 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, “जब पिछली सरकारों ने 75 सालों में पंजाब में सिर्फ 400 क्लीनिक बनाए थे, वहीं पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इन क्लीनिकों की OPD में इलाज के लिए आने वालों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है.”

भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सबसे बड़ी भर्ती हुई है और पिछले चार सालों में 1,575 डॉक्टरों की भर्ती की गई है.” ‘फरिश्ते’ स्कीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह स्कीम सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को मदद के लिए प्रेरित करती है और मदद करने वाले को 2,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाती है, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और दुर्घटना पीड़ितों को पंजाब के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल सके.”

खेलों के बुनियादी ढांचे और युवाओं के विकास के लिए ऐतिहासिक प्रयास

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब गांवों के खेल मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है और 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “6,000 और खेल मैदानों पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और सभी गांवों के खेल मैदानों में क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैदानों सहित मुफ्त खेल किट प्रदान की जाएंगी, ताकि हर युवा को खेलने का मौका मिल सके.”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “युवाओं में स्वास्थ्य और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में 6,000 इंडोर जिम बनाए जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “ओलंपिक पदक विजेता पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरियां मिली हैं, जबकि महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है.”

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे की मजबूती

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में 76,000 परिवारों को अपने घर बनाने के लिए सहायता मिली है, जिसमें बाढ़ प्रभावित 30,000 परिवार भी शामिल हैं.” उन्होंने आगे कहा, “पिछली सरकार ने पांच सालों में 39,000 घर बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने सिर्फ चार सालों में 76,000 परिवारों को सहायता दी है.”

भगवंत मान ने आगे कहा, “40,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है और यह पंजाब के इतिहास में एक साल में अब तक की सबसे बड़ी सड़क नवीनीकरण योजना है.” उन्होंने आगे कहा, “ये सड़कें पांच साल की रखरखाव गारंटी के साथ बनाई जा रही हैं.”

किसानों और कृषि सुधारों के लिए ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन में आठ घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है.” उन्होंने आगे कहा, “लंबे समय से बंद पड़े कुल 18,349 नहरों को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे अब किसानों के खेतों में नहरी पानी पहुंच रहा है.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब के किसानों को गन्ने के लिए प्रति क्विंटल 416 रुपये मिल रहे हैं, जो देश में सबसे अधिक कीमत है.” उन्होंने आगे कहा, “किसानों को फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिला है, जो भारत में सबसे अधिक है.” मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए किसानों को सब्सिडी पर कुल 1.58 लाख फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें प्रदान की गई हैं.” 

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण पहल

सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपए उनके बैंक खातों में मिलेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना भी शुरू की गई है और हर साल 14.5 करोड़ से अधिक मुफ्त बस यात्राओं का लाभ उठाया जा रहा है.” उन्होंने कहा, “पिछले चार सालों में पेंशन योजनाओं में कुल 5.2 लाख नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं और 35.7 लाख लोगों को 23,102 करोड़ रुपए का लाभ दिया गया है.”

बिजली क्षेत्र के सुधारों से घरों को राहत मिली

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को अब जीरो बिजली बिल आता है, जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली है.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार बिजली की दरें घटाई गई हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 1.5 रुपए, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए 79 पैसे और उद्योगों के लिए 74 पैसे की कटौती की गई है.”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने 540 मेगावाट क्षमता वाला जी.वी.के. प्राइवेट पावर प्लांट खरीदा है, जिससे बिजली उत्पादन की लागत कम करने में मदद मिली है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पी.एस.पी.सी.एल., जो पहले घाटे में चल रहा था, अब लगातार तीन साल से मुनाफे में है और भारत सरकार से सबसे ऊंचा ए+ रेटिंग प्राप्त किया है.” मान ने कहा, “‘रोशन पंजाब’ पहल के तहत बिजली ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने तथा 24×7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है.”

रोजगार क्रांति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

भगवंत मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्य में रोजगार क्रांति शुरू की है.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में युवाओं को सिफारिश या रिश्वत के बिना सिर्फ योग्यता के आधार पर 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं.” 

युद्ध नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई की गई है.” उन्होंने कहा, “कुल 68,389 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 92,264 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.”

भगवंत मान ने कहा, “5,480 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जो देश भर में जब्त की गई सबसे बड़ी खेप है.” उन्होंने कहा, “नशा तस्करों से संबंधित 760 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 64 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया है.”

उन्होंने कहा, “राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक सदस्यों वाली विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं, जो नशे के खिलाफ सरकार की आंखें और कान के रूप में काम कर रही हैं.” मान ने आगे कहा, “इन कमेटियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 600 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा, “पिंड दे पहरेदार गांवों और वार्डों में तैनात किए गए हैं ताकि समुदायों को नशे के खिलाफ जागरूक रखा जा सके.” 

‘गैंगस्टरों पर वार’ का अभियान

सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा ‘गैंगस्टरों पर वार’ और ऑपरेशन प्रहार शुरू किया गया है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि संगठित गिरोह पंजाब में पैर न पसार सकें.” उन्होंने आगे कहा, “अब तक 12,000 पुलिस कर्मियों वाली टीमों द्वारा 44,424 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिससे 14,722 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 711 फरार अपराधी भी शामिल हैं.”

भगवंत मान ने कहा, “इस कार्रवाई के तहत 76 आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया और 486 आतंकवादियों तथा कट्टरपंथियों को बड़ी मात्रा में हथियारों, विस्फोटकों और ग्रेनेडों सहित पकड़ा गया है, जिससे आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी गई है.” 

मजबूत वित्तीय प्रबंधन से पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार

भगवंत मान ने कहा, “वर्तमान सरकार के पांच सालों में आबकारी नीति से पंजाब को 53,122 करोड़ रुपए की कमाई होने की संभावना है, जो पिछली सरकार के मुकाबले लगभग दोगुनी है.” उन्होंने आगे कहा, “स्टांप और रजिस्ट्रेशन से 30,367 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जो पिछली सरकार से लगभग 2.5 गुना अधिक है.”

भगवंत मान ने आगे कहा, “जीएसटी वसूली में भी भारी वृद्धि हुई है क्योंकि सिर्फ 46 महीनों में 83,739 करोड़ रुपए जीएसटी वसूला गया है, जो पिछली सरकार द्वारा पांच सालों में वसूले 61,286 करोड़ रुपए से अधिक है.” उन्होंने आगे कहा, “मजबूत वित्तीय प्रबंधन ने पंजाब के कर्ज-जीएसडीपी अनुपात को 2022 में 48.25 प्रतिशत से घटाकर 2026 में 44.47 प्रतिशत कर दिया है.”

रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “मोहाली में हुए प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में विश्व भर के निवेशक शामिल हुए और पंजाब ने चार सालों में 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश प्राप्त किया है.” उन्होंने आगे कहा, “यू.के., जापान और दक्षिण कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी से पंजाब में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.”

सीएम भगवंत मान ने कहा, “राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत एमएसएमई को अब नई फैक्टरियां स्थापित करने के लिए अनुमतियां स्व-घोषणा के आधार पर 5 से 18 दिनों के अंदर दी जा रही हैं, जो उद्योगों को जल्द निर्माण शुरू करने में मददगार साबित हो रहा है.”

डिजिटल गवर्नेंस और भ्रष्टाचार विरोधी कदम

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “एक भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई है ताकि नागरिक सीधे भ्रष्टाचार की रिपोर्ट कर सकें.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब पहला राज्य बन गया है जहां संपत्ति की रजिस्ट्रेशन पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है और आसान रजिस्ट्री प्रणाली के माध्यम से 48 घंटों के अंदर पूरी की जाती हैं.”

भगवंत मान ने आगे कहा, “‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत 1076 हेल्पलाइन के माध्यम से अब लोगों को उनके घर पर कुल 406 सरकारी सेवाएं प्रदान की जाती हैं.”

ऐतिहासिक नहर सिंचाई क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत  मान ने कहा, “पिछले चार सालों में नहर सिंचाई में 6,700 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है.” उन्होंने आगे कहा, “नहर के पानी से सिंचित कृषि भूमि 2022 में 26 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 78 प्रतिशत हो गई है.”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, “40 से 50 सालों में पहली बार 1,365 गांवों तक नहर का पानी पहुंचा है, जबकि 15,539 किलोमीटर से अधिक नहरों की सफाई की गई है और 18,349 जल मार्गों को बहाल किया गया है.”

धार्मिक पर्यटन और विरासत पहल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 9,300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक हर सप्ताह पवित्र नगरी अमृतसर या आनंदपुर साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त यात्रा करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “तीर्थ यात्रा के दौरान संगत को मुफ्त एसी बसें, एयर कंडीशन्ड आवास और मुफ्त भोजन प्रदान किया जाता है.”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के लिए विशेष विकास योजना शुरू की गई है.” उन्होंने आगे कहा, “गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य भर में विशाल समागम करवाए गए हैं, जबकि खुरालगढ़ और अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जन्म दिवस को समर्पित साल भर चलने वाले उत्सव मनाए जा रहे हैं.”

सड़क सुरक्षा फोर्स और लोक कल्याण पहल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में भारत की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स स्थापित की गई है, जिसके कारण दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50.12 प्रतिशत की कमी आई है. सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल 47,000 से अधिक लोगों को समय पर सहायता दी गई है.” 

शहीदों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की, “शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है.”

विपक्ष और केंद्र-राज्य मुद्दों पर जवाब   

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “कुछ लोगों ने फंड प्रबंधन पर संदेह जताया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कई पहलों के माध्यम से पूर्ण विकास सुनिश्चित किया है.” उन्होंने आगे कहा, “संगरूर में मेडिकल कॉलेज अब तक कार्यशील हो जाना था, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रुकावटें पैदा कीं, जो राज्य के हितों के खिलाफ थी.”

भगवंत मान ने कहा, “भाजपा सरकारें कभी वादे पूरे करने पर ध्यान नहीं देतीं और बार-बार पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. लोगों के खातों में 15 लाख रुपए जमा करने और 2 करोड़ नौकरियाँ देने जैसे वादे जुमला साबित हुए हैं.”

भविष्य की घोषणाएं और बड़े प्रोजेक्ट  

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब लंबे समय बाद संभावित रूप से एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा. जालंधर के बटलन पार्क में अत्याधुनिक स्टेडियम तैयार हो जाएगा, जबकि मोहाली स्टेडियम भी टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और अमृतसर में जल्द ही विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेलों को बढ़ावा देगा और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद करेगा.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पंजाब सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और हमारी जंग सियासी पार्टियों से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी से है.” उन्होंने यह भी घोषणा की कि टाटा स्टील 20 मार्च को पंजाब में अपना काम शुरू करेगी, जो जमशेदपुर के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *