Skip to content

Punjab: ‘रीत ने मुझे बर्बाद कर दिया’, 21 सेकंड का सुसाइड वीडियो बना युवक ने दी जान

Kapurthala Crime News: पंजाब के कपूरथला के मोहल्ला लाहौरी गेट से दुखद खबर सामने आई है. सूरज नाहर नाम के एक नौजवान ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा परेशान किए जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

आत्महत्या से पहले सूरज ने 21 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए. वीडियो में रोते हुए सूरज ने कहा कि रीत नाम की लड़की ने उसे परेशान किया और उससे काफी पैसे लिए. उसने आरोप लगाया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी और बलात्कार का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी. वीडियो में सूरज के गले में चादर का बना फंदा भी दिखा.

सूरज ने वीडियो में क्या बताया?

सूरज ने वीडियो में रोते हुए कहा कि रीत नाम की लड़की ने उसे बहुत परेशान किया है और उससे काफी पैसे भी लिए हैं. उसने आरोप लगाया कि वह महिला अब उसे बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण वह बहुत दुखी था. वीडियो में नौजवान के गले में चादर का बना फंदा भी नजर आ रहा था.

परिवार के सदस्यों का बयान 

मृतक की मां पूनम ने पुलिस को बताया कि सूरज की उक्त महिला के साथ डेढ़ साल से दोस्ती थी. शुरुआत में महिला ने खुद को कुंवारी बताया, लेकिन बाद में सूरज को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. जब सूरज ने इसके बारे में सवाल किया, तो महिला ने 2 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी और पैसे न देने की स्थिति में पुलिस में शिकायतें करने लगी. इसी मानसिक दबाव के कारण सूरज ने बुधवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

पुलिस की जांच 

थाना सिटी कपूरथला के एस. एच. ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. मृतक की मां के बयान के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की जा रही है. पुलिस के मुताबिक महिला ने सूरज के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायतें दी थीं, जिनकी जांच की जाएगी. फिलहाल, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *