Jalandhar News: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश भर में एलपीजी संकट है. लोगों को एलपीजी गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पंजाब में एलपीजी गैस की किल्लत के कारण जालंधर के बस्ती क्षेत्र की राजा गार्डन कॉलोनी में सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है.
घर के अंदर से तीन सिलेंडर चोरी हुए
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवकों ने एक घर के अंदर से तीन सिलेंडर चोरी कर लिए. घर की महिला प्रमिला देवी ने बताया कि वह मजदूरी के रूप में काम करती है और अपने पति के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी. उन्होंने जाने से पहले घर को ताला लगाया था. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फुटेज में चोर सिलेंडरों को एक-एक करके घर से बाहर ले जाता है, उन्हें अपनी स्कूटी पर लेकर भाग जाते हैं. उन्होंने बताया कि एक सिलेंडर उनका था और बाकी दो नेपाली मूल के एक पड़ोसी के थे, जो साथ ही रहता है. चोरी की इस घटना पर इलाके के निवासियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
उन्होंने इस घटना की सूचना बस्ती पुलिस स्टेशन को दी है. पुलिस ने घटना वाली जगह पर जांच की और पड़ोसी घरों से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है. पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही चोरी के लिए जिम्मेदार युवकों को पकड़ लेंगे और चोरी हुए सिलेंडर बरामद कर लेंगे. इस घटना ने इलाके में लोगों के मन में दहशत फैला दी है.
यह भी पढ़ें –
Chandigarh News: सेक्टर 9 में बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते गोलियों से भूना
Punjab Elections 2027: पंजाब के इस 34 फीसदी वोट पर सबकी नजर, AAP, BJP, कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति