Skip to content

PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलने जा रहा है. होली से ठीक पहले मिलने वाली इस आर्थिक मदद से यूपी के किसानों में काफी खुशी का माहौल है.

किसान सम्मान निधि की इस 22वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. आज शाम इन पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी. आंकड़ों के मुताबिक, आज सिर्फ यूपी के किसानों के खातों में कुल 4,335.11 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर की जाएगी.

यूपी में अब तक 99 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

उत्तर प्रदेश के किसान पीएम किसान योजना के सबसे बड़े लाभार्थी रहे हैं. कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 21वीं किस्त तक यूपी के किसानों के खातों में 94,668.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके थे. आज 4,335.11 करोड़ रुपये जारी होने के बाद, यूपी के किसानों को मिलने वाली कुल आर्थिक सहायता का आंकड़ा बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.

गांव-गांव में सजीव प्रसारण की तैयारी

इस किस्त के जारी होने के कार्यक्रम को लेकर यूपी के सभी जिलों में खास तैयारियां की गई हैं. अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, सोनभद्र समेत प्रदेश के तमाम जिलों के ब्लॉक सभागार, कृषि विभाग के कार्यालयों और पंचायत भवनों में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (Live Telecast) किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा वेबकास्ट लिंक और स्मार्ट टीवी के माध्यम से किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.

स्टेटस कैसे चेक करें?

जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक खाते की आधार मैपिंग (NPCI) पूरी कर ली है, उन्हें बिना किसी परेशानी के आज यह राशि मिल जाएगी. यूपी के किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं.

किसान घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें 22वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं:

योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर दाईं ओर मौजूद ‘Farmers Corner’ में जाएं और ‘Beneficiary List’ विकल्प चुनें.

अगले पेज पर ड्रॉपडाउन मेनू से अपना राज्य, जिला, तहसील (Sub-District), ब्लॉक और गांव चुनें.

इसके बाद ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें.

स्क्रीन पर आपके गांव के सभी पात्र किसानों की सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं. इसके अलावा पोर्टल पर मौजूद ‘Know Your Status (KYS)’ विकल्प से आप अपना ई-केवाईसी और पेमेंट स्टेटस भी जान सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *