Skip to content

Patna News: व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित संप हाउस के पास देर रात एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया, जहां छड़-गिट्टी के बड़े व्यवसायी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में 40 वर्षीय दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में आए बदमाशों ने पहले से घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं, वहीं पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, व्यवसायी दिलीप की एमपी इंजिकॉन नाम की कंपनी है और उसी कंपनी के नाम से छड़-गिट्टी का व्यवसाय करता था. जिसका बोरिंग रोड के कुमार टावर में कार्यालय है. दिलीप कार्यालय से लौटकर शास्त्री नगर के संप हाउस के पास अपने अपार्टमेंट में जा रहा था. अपार्टमेंट के गेट के अंदर जैसे ही घुसा कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी. दिलीप भागने लगे तो अपराधी सीढ़ियों के ऊपर चढ़कर गोली मार दी.

ये भी पढ़िए- सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों ने पहले तीन गोली चलाई जो अपार्टमेंट के गेट पर जाकर लगी. आनन-फानन में घायल दिलीप को पाटलिपुत्र के रुबान हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां अभी इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि दिलीप फुलवारी शरीफ के जेडीयू विधायक श्याम राजक के करीबी मित्र हैं. घटना के सूचना मिलते ही श्याम राजक रुबान हॉस्पिटल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना. बताया जा रहा है कि दिलीप की जो कंपनी (एमपी इंजिकॉन) एसपी शिगला जैसे बड़े कंपनियों को गिट्टी छड़ सप्लाई देती है. घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़िए- अनंत सिंह का बड़ा बयान, ‘अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *