Skip to content

Noida News: सोसाइटी में होली पर युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, 2 गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी होली के दौरान गोलियों से गूंज उठा, जहां एक युवक की उसकी ही प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. घायल को निजी अस्पताल में भर्ती घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला थाना सेक्टर 113 इलाके की है. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौक़े पर पहुँची और दो लोगों को हिरासत में लिया है मामले की जांच की जा रही है.

वहीं मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे सोसाइटी में होली की खुशी के बीच सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक, साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा है और उसका  पिछले चार वर्षों से एक अन्य महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध भी चल रहा था. आज होली के मौके पर वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसाइटी पहुंची थी. सोसाइटी में एंट्री खुद साहिल ने ही उन्हें दिलाई थी.

विवाद के महिला के भाई ने साहिल को मारी गोली

गौरतलब है कि मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं इस घटना के बाबत एडीसीपी मनीषा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंच, गई. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद युवक के परिवार में मातम पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *