Skip to content

Nagaur News: सदन में उठे भ्रष्टाचार के आरोप, किलक के आरोपों पर मिर्धा ने साधा निशाना

राजस्थान के नागौर जिले की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है. डेगाना से विधायक अजय सिंह किलक ने विधानसभा में पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा पर स्कूलों की दरी-पट्टी के बजट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इस आरोप के बाद रिछपाल मिर्धा खुद विधानसभा पहुंचे और किलक के आरोपों का कड़ा जवाब दिया.

मिर्धा ने कहा कि उनके परिवार ने अब तक 51 चुनाव लड़े हैं और आज तक किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अजय सिंह किलक खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं. इतना ही नहीं, मिर्धा ने किलक और उनके परिवार पर व्यक्तिगत और गंभीर आरोप भी लगाए. मिर्धा का कहना है कि किलक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे नागौर की राजनीति में नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है.

अजय सिंह किलक ने पूर्व विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि विधायक अजय सिंह किलक ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान डेगाना से पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा पर दरी पट्टी में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया. जिसके बाद पूर्व विधायक और उनके पिता रिछपाल मिर्धा दोनों विधानसभा पहुंचे और अजय सिंह किलक पर गंभीर आरोप लगा डाले. लेकिन जब रिछपाल मिर्धा से पूछा कि क्या बीजेपी में आने का कोई अफसोस या गलती लगती है तो उन्होंने कहा कि “मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा” पहले सरकार से बात करूंगा उसके बाद ही बताऊंगा कि मेरे मन में क्या है.

ये भी पढ़िए- ट्रेन के टॉयलेट में जिला जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, स्टेशन पर इंतजार करते रह गए पति

कांग्रेस से चार बार के विधायक रहे रिछपाल मिर्धा

रिछपाल मिर्धा कांग्रेस से लगातार चार बार विधायक रहे हैं. बीते लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. जिसके बाद अब भाजपा ही उनकी दुश्मन बनती हुई दिखाई दे रही हैं क्योंकि आज सदन में उनकी ही पार्टी के विधायक ने उनके खिलाफ सवाल खड़े कर दिया और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.

ये भी पढ़िए- UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *