मुरादाबाद शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक खंडहर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार मामला जीआरपी थाना क्षेत्र की राम तलैया चौकी इलाके का है. रेलवे स्टेशन के बराबर में बने एक पुराने खंडहर में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने जब खंडहर के अंदर युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो पास जाकर देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थोड़ी ही देर में सीओ भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
पुलिस ने खंडहर के आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और लोगों से भी पूछताछ की मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके मृतक की पहचान सोनू पुत्र भागवत सिंह के रूप में हुई है वह मूल रूप से जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के हाथिम सराय होली चौक का रहने वाला बताया जा रहा है.
बताया गया कि सोनू पिछले करीब 10 वर्षों से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी बेचने का काम करता था और स्टेशन के आसपास ही अधिकतर समय बिताता था. मृतक सोनू कांशीराम क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए मृतक के छोटे भाई मोनू ने बताया कि हम चार भाई है जिसमें सबसे बड़े सोनू ही थे, मेरी शादी हो गई है बाकी तीन भाई अभी कुंवारे है मृतक के भाई मोनू ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई थी कि उनके भाई सोनू की किसी कारण से मौत हो गई है. यह सूचना मिलते ही वह तुरंत अपना काम छोड़कर मुरादाबाद पहुंचे और जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके भाई का शव खंडहर में पड़ा हुआ था.
पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया
मोनू ने आरोप लगाया कि उनके भाई के गले पर निशान बने हुए थे जिससे उन्हें शक है कि उनके भाई की किसी ने हत्या की है. उनका कहना है कि मामला संदिग्ध है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस टीम हिरासत में लिए गए युवक से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.