Skip to content

Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के इटमा गांव में हुए कथित गोलीकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शुरुआती सूचना में बताया गया था कि एक नकाबपोश युवक ने घर का दरवाजा खुलवाकर अभिषेक दाहिया नाम के युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना 6 मार्च की देर रात की बताई जा रही थी, जिसके बाद घायल युवक को परिजन इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज ले गए थे.

हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और मौके पर पहुंचकर गहन जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पता चला कि नकाबपोश हमलावर की कहानी झूठी थी. पुलिस के अनुसार युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीलिंग फैन के पाइप से खुद ही बंदूक बनाने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई.

यूट्यूब पर वीडियो देख आरोपी घर में बना रहा था हथियार

एसडीओपी ख्याती मिश्रा के अनुसार, घटना की सूचना पाकर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और घायल युवक से लगातार पूछताछ की गई. इसी दौरान चौंकाने वाला खुलासा करते हुए घायल अभिषेक दाहिया ने पुलिस को बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देख कर वह बंदूक बनाने का प्रयास कर रहा था. अपने घर पर सीलिंग फेन के एक पाइप में बंदूक का कारतूस डालकर उसे लाइटर से गर्म कर रहा था. लाइटर की हिट पाते ही कारतूस अचानक फट गया और वह जिंदा कारतूस फायर हो गया. सीधे गोली उसके कंधे में जा घुसी. युवक की चीख पुकार के बाद परिवार के लोग उसके पास पहुंचे. खून से लथपथ पड़े युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज रीवा इलाज के लिए ले गए. युवक ने अपने परिजनों से अज्ञात नकाबपोश हमलावर द्वारा गोली मारने की झूठी कहानी बनाने की बात कही थी.

ये भी पढ़िए- लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

पुलिस ने घायल के खिलाफ दर्ज किया मामला

घटना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ युवक के घर पहुंची. टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान पुलिस को कमरे से सीलिंग फेन का पाइप मिला. साथ ही कारतूस, लाइटर और अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की. जिसके बाद घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए, पुलिस ने अभिषेक दाहिया के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घायल का इलाज अभी जारी हैं स्वस्थ्य होने के बाद युवक पर कानूनी रूप कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करेगी.

ये भी पढ़िए- इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- ‘शेरों के सोहर गाओ’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *