Skip to content

Maharashtra: मेहमान बनकर आया शख्स, शादीशुदा महिला के हाथ बांधकर किया रेप, ड्यूटी पर था पति

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में विवाहिता के साथ रेप करने के बाद फरार हुए संदिग्ध आरोपी को आखिरकार नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार कर लिया है. अपराध शाखा यूनिट-2 की टीम ने कन्नड़ इलाके में कार्रवाई करते हुए 19 साल के हर्षल रमेश परदेशी को हिरासत में लिया. इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया था. 

पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी हर्षल परदेशी उसके घर मेहमान बनकर आया था. उस रात महिला का पति रात की ड्यूटी के लिए बाहर गया था. इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला के हाथ दुपट्टे से बांधकर उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. इस मामले में नासिक के अंबड पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया गया था.

आरोपी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें बनाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए, नासिक पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें बनाई थीं. अपराध शाखा यूनिट-2 की टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. जांच के दौरान, आरोपी के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ इलाके में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली.

दरिंदे का पीछा कर पहाड़ में पकड़ा

पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और पहाड़ी इलाके में करीब दो किलोमीटर तक पीछा करते हुए आखिरकार उसे पकड़ लिया और हथकड़ी लगा दी. इस बीच आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे नासिक पुलिस को सौंप दिया गया है.

इस मामले की आगे की जांच अंबड पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर, पुलिस ने इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है, जिससे संतोष व्यक्त किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *