Skip to content

LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, ‘जब जाएंगे…’

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफे के बाद इस पर राजनीति भी तेज हो गई है. विपक्षी पार्टियां केंद्र और बीजेपी को घेरने में जुट गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने महज छह शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है बीजेपी की वजह से ही महंगाई बढ़ी है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई.” उन्होंने एबीपी लाइव की एलपीजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी की खबर को भी शेयर किया है. बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. नई कीमत शनिवार (7 मार्च) से लागू है. 

ईरान युद्ध से ऊर्जा संकट!

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से दुनिया भर में एनर्जी संकट की आशंका जताई जा रही है. घरेलू LGP सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर ऐसे वक्त में आई है जब शुक्रवार (06 मार्च) को सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेजट एलपीजी रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं.

भारत की विदेश नीति देश के लोग तय करेंगे- अखिलेश यादव

अमेरिका-ईरान विवाद पर एक सवाल के जवाब में सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हम लोग पहली बार देख रहे हैं कि हमारी विदेश नीति भी विदेश के लोग तय कर रहे हैं. यह देश के लिए बहुत संकट की बात है. विदेश नीति विदेश के लोग तय नहीं कर सकते, भारत की विदेश नीति क्या होगी, यह भारत की सरकार और भारत के लोग तय करेंगे.’’ 

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार

उधर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एलपीजी को लेकर अखिलेश यादव की बीजेपी पर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर पलटवार किया है. मौर्य अपने दो दिवसीय कौशांबी दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा, ”अखिलेश यादव राजनीतिक वनवास की वजह से फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गए हैं. अखिलेश यादव को लग रहा था कि 2027 में उनकी साइकिल चल पड़ेगी, लेकिन चलने से पहले ही बिहार में साइकिल पंचर हो गई.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *