Skip to content

Karnal News: किसानों के चेहरे खिले, अब 2585 रुपये MSP पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद, 1 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू

हरियाणा में करनाल में गेंहू की सरकारी खरीद को लेकर जिला प्रशासन की और से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. 1 अप्रैल से प्रदेश भर की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने के सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं. इस बार किसानों की गेंहू की फसल का एमएसपी का रेट 2585 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है. पिछले साल के मुकाबले किसानों की गेंहू की फसल के दाम 160 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए गए हैं. किसान भी गेंहू की फसल के दाम बढ़ने से खुश नजर आ रहा है.

किसान मंडी में चार से पांच-दिनों तक अपनी पहुंचेंगे

किसान का पीला सोना उसके खेतो में पक्कर तैयार हो चुका है. जल्द ही किसान अपनी गेंहू की फसल की कटाई करने के बाद उसे मंडियो में लेकर पहुंचना शुरू हो जाएगा. जिला प्रशासन की और से भी किसानों की गेंहू की फसल को खरीदने के लिए सभी तरह की तैयारी पूरी कर दी गई हैं. हालांकि अभी किसान मंडी में अपनी फसल को लेकर चार से पांच दिनों तक पहुंचेंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. करनाल मंडी में साफ-सफाई की व्यवस्था चल रही है और किसानों के लिए पीने के पानी और खाना समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

बारिश की वजह से गेंहू की फसल कुछ हद तक गिर भी चुकी

करनाल अनाज मंडी में मौजूद किसान राजीव ने गेंहू खरीद को लेकर कहा कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है. हलांकि बारिश की वजह से किसानों की गेंहू की फसल कुछ हद तक गिर भी चुकी है.उससे पैदावार में कमी आ सकती है, लेकिन मौसम अभी ठंडा चल रहा है. उन्होंने कहा सरकार की और से मंडी में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है. सरकार अपनी और से भी किसानों का पूरा सहयोग करती है. किसान ने कहा किसानों की फसल बिकने के बाद 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाते हैं.

उन्होंने कहा सरकार किसानों के लिए अच्छा काम कर रही है. मंडी में भी किसानों की फसल समय बिक जाती है और समय पर ही किसानों की फसल का भुगतान भी किया जाता है उन्होंने कहा इस बार किया है सरकार द्वारा पिछले साल के मुकाबले 160 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं के दाम बढ़ाए गए हैं. जिससे किसान खुश हैं.

फसल का दाम बड़ाकर 160 रुपए प्रति क्विंटल किया गया

मंडी में पहुंचे किसान सुभाष ने कहा कि सरकार ने गेंहू की फसल का दाम तो बहुत अच्छा बढ़ाया है, जिसे 160 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल किसानों की पेमेंट सही समय पर आई थी. इस साल देखते हैं क्या कुछ रहेंगा. वहीं पिछले साल किसानों की फसल का उठान भी ठीक समय पर हो गया था.

करनाल मंडी के आढ़ती शिव कुमार ने गेंहू फसल खरीद को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मौसम की मार के चलते गेंहू फसल की कटाई को लेकर अभी समय बाकी है. उन्होंने कहा मंडी में जैसे ही गेंहू की फसल पहुंचेगी तो सरकार उसे जरूर खरीदेगी. किसानों को इस बार गेंहू को थोड़ा रुक कर कटाई करनी चाहिए. सुखी गेंहू होने के बाद ही किसानों को गेहूं कटाने का फायदा मिलेगा और किसानों को मंडी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है.

उन्होंने बताया 2585 रुपए प्रति क्विंटल एसपी प्राइस रखा गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 160 रुपए प्रति क्विंटल रेट बढ़ाया गया है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा ,किसान अपनी गेंहू की फसल को मंडी में सुखाकर लाए. मंडी में किसानों के लिए हर बार की तरह इस बार भी अच्छे इंतजाम किए गए हैं.

5-6 मार्च तक मंडी में फसल आने की उम्मीद

मंडी के आढ़ती राजकुमार ने गेंहू खरीद को लेकर कहा, मंडी में गेंहू खरीद को लेकर व्यवस्था ठीक है और सभी शेड खाली कर दिए हैं. सफाई और पानी की व्यवस्था भी ठीक कर दी गई है. उन्होंने कहा आढ़तियों की और से भी तैयारी पूरी है. 5-6 मार्च तक मंडी में फसल आने की उम्मीद है. उन्होंने बायोमेट्रिक के बारे में सरकार से अपील करते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द खरीद को शुरू किया जाए. इस बार सरकार की और से गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रखा गया है जो काफी अच्छा है. 

1 अप्रैल से अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के निर्देश

फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि कल 1 अप्रैल से जहां सरकार की ओर से प्रदेश की अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के निर्देश दिए गए हैं. वहीं किन-किन अनाज मंडियो में किसान अपनी गेहूं की फसल को लेकर पहुंचेंगे.  करनाल की बात की जाए तो जहां जिला प्रशासन की और से सभी तैयारियां पूरी है. लेकिन 3 से 4 दिन तक मंडियो में किसानों की फसल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *