Skip to content

Jodhpur News: प्रतिबंध के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी! युवक ने खुद को बताया पुलिसकर्मी

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में स्पा सेंटर पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक डीपीएस सर्कल स्थित स्पा सेंटर का ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज  के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है. लेकिन इसी बीच एक स्पा सेंटर के अंदर का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्पा का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक स्पा सेंटर के अंदर कुर्सी पर बैठा दिखाई देता है. वीडियो बनाते हुए व्यक्ति उससे पूछता है कि क्या वह पुलिसकर्मी है. इस पर युवक खुद को पुलिस वाला बताता है. इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे सवाल करता है कि आप पुलिस में होकर भी स्पा सेंटर कैसे चला रहे हैं. इस पर युवक पुलिसकर्मी होने का दावा करता है.

वीडियो में उसी जगह सोफे पर तीन महिलाएं भी बैठी दिखाई देती हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वे स्पा सेंटर में पार्टनर हैं. तो वे जवाब देती हैं कि वे तो यहां होली मनाने आई हैं. इस दौरान वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई देता है. यह स्पा सेंटर डीपीएस सर्किल पर आया हुआ है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक जोधपुर पुलिस की सहायता में लगी प्राइवेट कंपनी की गाड़ी. यानी राजस्थान पुलिस की 112 चेतक सेवा से जुड़ा ड्राइवर बताया जा रहा है, जो उदय मंदिर पुलिस थाने से संबद्ध बताया जा रहा है.

ये भी पढ़िए- Rajasthan Heatwave: राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म

पुलिस की छवि खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने इस मामले के संज्ञान में आने के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की छवि खराब करने वालों का विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़िए- ट्रेन के टॉयलेट में जिला जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, स्टेशन पर इंतजार करते रह गए पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *