जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने पार्टी से किनारा कर लिया है. मंगलवार (17 मार्च, 2026) को खुद ही पत्र जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों जेडीयू से वे अलग हो रहे हैं.
पीटीआई से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा, “50 वर्ष हम साथ रहे हैं… इस बार जब पार्टी का सदस्यता अभियान चला है तो उसमें मैंने अपनी मेंबरशिप रिन्यू नहीं कराई… लेकिन रिश्ते ज्यों के त्यों हैं.”
VIDEO | Delhi: After quitting JD(U), KC Tyagi says, “My respect for Nitish Kumar remains unchanged, and I will decide my further course of action soon.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/oY3Jv1vntn
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2026
केसी त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 22 मार्च को मैं अपने साथियों और शुभचिंतकों के साथ दिल्ली के मावलंकर हॉल में मिलने वाला हूं. आगे की घोषणा उसी दिन करेंगे. केसी त्यागी ने कहा, “रिश्ता बिगड़ा नहीं है कुछ भी… असल में समाजवादी आंदोलन के अंतिम नेता नीतीश कुमार बचे थे. अब बिहार की राजनीति से दिल्ली आ रहे हैं. फिर जो पुराने साथी थे उनकी संख्या कम हो गई है… मेरी उस तरह की सकारात्मक और सक्रिय भूमिका वहां (जेडीयू) कम बची है. अब मैं यूपी में भी खुद को एक्टिव करना चाहता हूं.”