मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान करने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, वीडियो में तीन युवक हाथों में हथियार लेकर एक गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. पुलिस वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आ गई है.
बताया गया कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक हाथों में चाकू और तलवार लेकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
चाकू और तलवार लेकर किया डांस
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में तीन युवक खुलेआम हाथों में चाकू और तलवार लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि यह वीडियो बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बाणगंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, स्थानीय जानकारी और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वीडियो दिख रहे लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.
‘वीडियो में दिख रहे युवकों पर होगी कार्रवाई’
वहीं इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि युवकों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया था.