Skip to content

IND vs NZ: भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल

भारत ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम को बड़े अंतर से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया की शानदार जीत पर देशभर के फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया.

इस बीच एक अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल भारत के जीतने पर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया. जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने उस पर रिप्लाई कर मजे लिए. दोनों के ट्वीट पर यूपी पुलिस ने भी अब प्रतिक्रिया दे दी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.  

दिल्ली पुलिस ने किया ये ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट में अहमदाबाद पुलिस को मेंशन किया. जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को लेकर मजेदार तंज कसा है. दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्वीट में लिखा गया कि प्रिय अहमदाबाद पुलिस आपको कीवी टीम से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है, यह हमारा मामला है, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. बल्लेबाज उन्हें स्टैंड में भेज रहे हैं.

अहमदाबाद पुलिस ने कुछ इस तरह दिया जवाब

दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद अहमदाबाद पुलिस फौरन एक्टिव हो गई. जिसके जवाब में अहमदाबाद पुलिस ने लिखा कि यह हमारे ध्यान में लाने के लिए आपका धन्यवाद. मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है.

जुगलबंदी में कूदी यूपी पुलिस

ऐसे में यूपी पुलिस कैसे पीछे हट जाती. यूपी पुलिस की ओर से दोनों की जुगलबंदी में कूदना लाजमी था. दोनों के ट्वीट का जवाब देते हुए यूपी पुलिस ने पूरी शिकायत लिस्ट बनाकर पोस्ट की. जिसमें लिखा कि मामले की स्थिति पर अपडेट. पिछली शिकायत मे गेंद गायब हो गई. नई शिकायत में पूरी बल्लेबाजी लाइनअप गायब हो गई. हमारा आकलन है कि यह कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है. यह बुमराह है. फिलहाल पुलिस की तरफ से भारत की जीत पर यह मजेदार जुगलबंदी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *