Skip to content

Himachal News: NH-5 पर दर्दनाक हादसा, शराब के बाद झगड़ा बना मौत की वजह, 120 फीट गहरी खाई में गिरे युवक

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के भाबानगर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां भाबानगर (निचार) के पास डेट सुंगरा क्षेत्र में खाई में गिरकर दो युवकों की मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक युवक का शव 30 फीट और दूसरा 120 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया. 

एक मृतक 30 फीट तो दूसरा मृतक 120 फीट नीचे मिला

पहले मृतक की पहचान अंकित 36 साल (निवासी भावानगर, निचार) के रूप में हुई है. अंकित का शव करीब 30 फीट नीचे खाई में मिला. वहीं दूसरे मृतक की पहचान संजीव 27 साल (निवासी पानवी) के रूप में हुई है, जिसका शव लगभग 120 फीट नीचे बरामद हुआ. किन्नौर के भावानगर के पास NH-5, टेंपरेरी कॉलोनी के समीप यह हादसा सामने आया है.

हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने पहले बैठकर शराब पी, उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई. इसी दौरान दोनों युवक सड़क से नीचे खाई में गिर गए, और दोनों की मौत हो गई.

Una News: दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम

शराब पीकर लड़ाई का मामला सामने आया

पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है. इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. हालांकि प्रथम दृष्टया मामला शराब पीकर लड़ाई का सामने आया है, फिर भी पुलिस यह पता लगाना का प्रयास कर रही है कि हादसे के पीछे क्या वजह रही. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश, 29 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *