Skip to content

Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां

मोबाइल की स्क्रीन पर चमकती 15 सेकेंड की रीलें कभी-कभी 16 साल पुराने रिश्तों पर भी भारी पड़ जाती हैं. हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार सोशल मीडिया की एक दोस्ती के आगे बिखरता नजर आया. 35 वर्षीय अनीता फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी.

इसी दौरान उसकी पहचान गौरव नाम के युवक से हुई, जो खुद भी सोशल मीडिया पर रील बनाता था. लाइक, कमेंट और चैट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे इतनी आगे बढ़ी कि अनीता अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और पीछे छूट गए पति सत्यपाल और तीन मासूम बच्चे.

क्या है पूरा मामला?

महिला के पति सत्यपाल के अनुसार, 12 मार्च की रात पत्नी अनीता कमरे का दरवाजा बंद कर हेडफोन लगाकर देर रता तक किसी से बात कर रही थी. जब उसे आवाज दी तो दरवाजा खोलकर फोन जमीन पर पटक दिया. उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन अनीता के मन में कोई और ही फैसला चल रहा था. अगली सुबह उसने दवाई लेने का बहाना बनाया और घर से निकल गई, फिर वापस नहीं लौटी.

पति और तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची मां

सत्यपाल का कहना है कि अनीता अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी. जब उसने सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर उस नंबर पर कॉल किया जिससे वह अक्सर बात करती थी. पहले गौरव ने अनजान बनने की कोशिश की. लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल आई और दूसरी तरफ अनीता थी. सत्यपाल ने उससे घर लौट आने की गुहार लगाई और बच्चों का हवाला दिया. मगर अनीता ने साफ कह दिया कि वह अब उसी युवक के पास आ चुकी है और उसके साथ ही रहेगी. इतना ही नहीं, उसने यह भी कह दिया कि अगर उसे वापस लेने की कोशिश की गई तो वह जहर खा लेगी.

ये भी पढ़िए- लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

सत्यपाल का आरोप है कि अनीता घर से जाते समय करीब एक किलो चांदी, सोने के झाले और लगभग 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई. परिवार ने उसे तीन बच्चों 14 साल की बेटी, 12 साल और 9 साल के बेटों का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई. आखिरकार परेशान होकर सत्यपाल पिहानी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग हैरानी से कह रहे हैं कि कभी-कभी रील की दुनिया की चमक असली रिश्तों को भी धुंधला कर देती है.

ये भी पढ़िए- UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *