Skip to content

Hapur News: हापुड़ में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जाम किया रास्ता

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत टियाला गांव के पास गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं ने जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने की कोशिश की. दरअसल, उपभोक्ताओं में यह नाराजगी काफी देर तक लाइन में लगे रहने के बावजूद गैस सिलेंडर के न मिलने को लेकर थी. उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस सिलेंडर लेने के लिए वह कई-कई घंटे से लाइन में खड़े हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके गैस के सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों को लेकर आने वाली गाड़ी भी काफी-काफी देर तक यहां नहीं पहुंच रही है. जबकि अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है. गैंस सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने टियाला गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया. गैस उपभोक्ताओं के जाम लगाने और हंगामा करने की सूचना जब पुलिस-प्रशासन को हुई, तो मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया.

घर में 32 सिलेंडर जमा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

वहीं, इस संबंध में हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सभी गैस एजेंसी से वार्ता करके बताया गया है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस के सिलेंडर की ओवर प्राईसिंग, ब्लैक मार्केटिंग, होल्डिंग, स्टॉकिंग की शिकायत नहीं आनी चाहिए. शासन से मिले निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन की टीमों को इस काम के लिए फील्ड में लगाया गया है कि वह जाकर सभी गैस एजेंसी से किसी भी प्रकार की अफवाह बाजी और होल्डिंग की टैडेंसी पर रोक लगाए.

इसी क्रम में असौड़ा गांव में छानबीन के दौरान एक प्रकरण सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा 32 सिलेंडर अपने घर में होल्ड किए गए थे. उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की जा रही है. सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को सचेत किया है कि कहीं पर भी यदि ओवर प्राईसिंग, ब्लैक मार्केटिंग या होल्डिंग की शिकायत आती है, तो प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़िए- Panipat News: काम पर गए थे मां-बाप, बहन से छीनकर 7 महीने के मासूम को ले गए बदमाश, तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *