Skip to content

Hapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक बाइक सवार युवक उस वक्त कैंटर की टक्कर से घायल हो गया, जब वह अपनी ड्यूटी के लिए एनटीपीसी जा रहा था. कैंटर की टक्कर के बाद युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिस पर उसे उपचार के लिए पिलखुवा में स्थित रामा अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि यहां युवक को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई.

मृतक के बाद परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया. 

एनटीपीसी ड्यूटी पर जा रहा था नरेंद्र

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह निवासी छोटी गुलावठी, बुलंदशहर का बेटा मांगू बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए एनटीपीसी जा रहा था. मांगू के बड़े भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में उसे कैंटर ने टक्कर मार दी. जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. इस पर उसे उपचार के लिए आनन-फानन में पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल ले जाया गया.

यहां अस्पताल प्रशासन ने इलाज शुरू करने से पहले तीन लाख रूपये जमा कराने की मांग की. जिस पर करीब 1.50 लाख रूपये जमा भी करा दिये गये, बकाया रूपयों के लिए आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की गुहार लगाई, तो अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से इंकार करते हुए रूपये जमा कराने के लिए कहा और इलाज नहीं किया.

इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने की वजह से युवक की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और पूरे मामले में जांच किये जाने का आश्वासन दिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *