Skip to content

Hamirpur News: राजमिस्त्री का काम सीखने आया चेला, उस्ताद की बीवी को लेकर हुआ फरार, थाने पहुंचा मामला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक राजमिस्त्री का काम सीखने वाला युवक अपने ही उस्ताद की पत्नी को लेकर भाग गया. जिसके बाद ये मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया. राजमिस्त्री की पत्नी अब अपनी पति के साथ रहने को तैयार नहीं है वो अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है, जिसके बाद अब ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है. 

ये घटना हमीरपुर जनपद के थाना बिवांर की बताई जा रही है. यहां राजमिस्त्री का काम करने वाले दिलीप सिंह पुलिस थाने में पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने की तहरीर दी है. दिलीप ने बताया कि वो कानपुर में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करता है. इस दौरान बिवांर थाने के बंडा गांव में रहने वाला एक युवक उसके पास रहकर राजमिस्त्री का काम सीखता था. 

उस्ताद की पत्नी को लेकर फ़रार हुआ युवक

काम सीखने के दौरान ही आरोपी युवक की दिलीप की पत्नी से मुलाक़ात हुई और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी. दिलीप का आरोप हैं युवक ने उसकी पत्नी को बरगलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. जिसके बाद दोनों लुक छिपकर एक दूसरे से मुलाक़ात करने लगे. इस बात की भनक जब उसने लगी तो उसने पत्नी को रोका. 

पति के बार-बार रोकने टोकने पर प्रेमी उसकी पत्नी को घर से भगाकर यहां पर ले आया है. जब उसे पत्नी घर पर नहीं मिली तो बुधवार सुबह वो उसके प्रेमी के घर पहुंच गया. लेकिन, पत्नी पति के साथ जाने को राजी नहीं है. पति के यूपी 112 नंबर में फोन करने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई. पत्नी प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी है. 

वहीं दूसरी तरफ पत्नी का आरोप है कि उसका पति दिलीप शराब पीकर मारपीट करता है. पत्नी पति के साथ न जाकर अपने मायके बांदा चली गई है. पति निराश होकर अपनी एक पुत्री एक पुत्र के साथ घर चला गया है. पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है. थाने के इंचार्ज एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. 

इनपुट- अरुण श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *