Skip to content

Gorakhpur News: वुमेंस डे पर होमगार्ड की सजगता से बची मानसिक विक्षिप्त महिला की आबरू, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रैफिक होमगार्ड की सजगता से वुमेंस डे पर एक महिला की आबरू बच गई. ई-रिक्शा चालक व उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ई रिक्शा चालक और उसके दो साथी महिला कोई रिक्शा से कहीं ले जा रहे थे. मानसिक रूप से बीमार दिख रही महिला को देखकर ट्रैफिक होमगार्ड को शक हुआ जब उसने ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया, तो ई रिक्शा चालक के दो साथी फरार हो गए.

इसके बाद ट्रैफिक होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके दोनों साथियों को भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद अरेस्ट कर लिया.इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला ?

कैंट थाना क्षेत्र के यातायात तिराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा तक जाने वाली रोड पर रविवार 8 मार्च को एक रिक्शा पर ई रिक्शा चालक हो उसके दो साथी एक महिला को लेकर जबरदस्ती कहीं जा रहे थे. यातायात तिराहा पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की ई रिक्शा पर नजर पड़ी तो उसे महिला की हालत देखकर कुछ शक हुआ. विजय प्रताप सिंह ने जब महिला की हालत देखने के बाद ई-रिक्शा को रोकने की कोशिश की, तो उसके दोनों साथी फरार हो गए. विजय प्रताप सिंह ने ई रिक्शा चालक से पूछताछ के बाद शक के आधार पर कैंट पुलिस को सूचना दी. 

महिला के अपहरण की थी कोशिश

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को ई-रिक्शा चालक सहित तीन आरोपियों ने अपहरण करने की कोशिश की. महिला को ई-रिक्शा में बैठाकर उसे झाड़ियों में ले जाने का प्रयास किया. महिला के चीखने पर एक ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की नजर पड़ी. होमगार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दो आरोपी भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़ित महिला को सुरक्षित बचाया. सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. 

महिला की स्थिति सामान्य

आरोपियों की पहचान गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी आकाश मिश्रा कुशीनगर के बिशनपुर थाना क्षेत्र के दुदही गोला बाजार जीरथ निवासी अजय जायसवाल और गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बाजार निवासी बजरंगी के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाकर उसकी जांच कराई. तो उसकी स्थिति सामान्य बताई गई. शरीर पर कहीं भी चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं. महिला की हालत स्थिर है और वह पूरी तरह स्वस्थ है. 

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे कैंट पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को कुछ युवकों द्वारा जबरदस्ती ई- रिक्शा में बैठा कर ले जाया जा रहा है. मौके पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पीड़िता को अस्पताल ले गई. पीड़िता स्थिति सामान्य है. पीड़िता के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं.

घटना स्थल से ई-रिक्शा चालक आकाश मिश्रा को हिरासत में लिया गया. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त किया गया. जांच पता चला कि पीड़िता युवती को कुछ युवकों द्वारा ई-रिक्शा से यातायात चौराहे से पुलिस स्टेशन की तरफ ले जा रहे थे. युवती का आचरण देख कर वहां ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक होमगार्ड विजय प्रताप सिंह ने रोकने की कोशिश की तो घटना स्थल से दो आरोपी निकल भागे. सीसीटीवी कैमरा एवम् पूछताछ के बाद  तीनों आरोपी आकाश मिश्रा, अजय जायसवाल, बजरंगी को हिरासत में लिया गया. इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *