उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है. जिसमें गवाह इमरान को धमकाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सपा नेता हाजी रजा समेत के 8 साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. यही नहीं दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है. पुलिस ने बाकी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.
इस मामले में बीजेपी नेता फैजान रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वर्ष 2021 में गैंगस्टर-हिस्ट्रीशीटर सपा नेता हाजी रजा ने अपने गुर्गों के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद खुली आपराधिक हिस्ट्री के बाद जिला बदर किया गया. लेकिन उसके बाद भी धमकी मिलना जारी है.
सपा नेता के इशारे पर मारपीट
बीजेपी नेता के साथी के साथ मारपीट के बाद फैजान रिजवी ने कहा कि उनके दोस्तों को सपा नेता के गुर्गे उनके इशारे पर मारपीट कर फोन कर धमकी दे रहे है कि अगर उसका साथ दिया तो उनको जान से मार देंगे. यही नहीं फैजान रिजवी ने बताया कि विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा नेता हाजी रजा के घर पहुंच कर कहा कि एक मुस्लिम ने उनके कार्यकर्ता को फर्जी फंसाया था.
उसी मामले में अखिलेश यादव हिस्ट्रीशीटर हाजी रजा को बचाने के लिए कह रहे हैं. जबकि हाजी रजा अपने साथियों के साथ मारपीट कर है जिसका वीडियो भी उसके पास है. ऐसे नेताओं का बचाव करने पर कहा कि ऐसे लोगों का बचाव न किया जाए.
सपा नेता समेत आठ नामजद
वहीं पुलिस ने सपा नेता हाजी रजा, सद्दू स्टोरी, नबील, राहत, मोहम्मद रिजवान उर्फ सानू, मोहम्मद अकीब, शादमान, असगर अली और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है. सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि इमरान की तहरीर पर BNS की धारा 191/2 191/3 109 309/4 351/4 61/2 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी हुई है.