यूपी के फतेहपुर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रधान लिपिक ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. प्रधान लिपिक के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और नेता पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं बीजेपी नेता मुखलाल पाल ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है, इसमें कई बड़े चेहरे शामिल है. जबकि उनकी पत्नी से पैसा लेने के मामले को इनकार किया है.
अस्पताल में भर्ती विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि DIOS पिछले से एक साल से ज्यादा वक्त से परेशान कर रहे हैं और बीजेपी जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने उनकी पत्नी को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष बनाने के एवज में उनसे 25 लाख रुपये लिए है. अब पैसा मांगने पर उन्हें धमकाया जा रहा है. विनोद के मुताबिक, उसने जिन लोगों से पैसा ब्याज में लिया है, वह लोग अब उसे परेशान कर रहे है. इसी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है.
एडीएम ने लिपिक के कमरे को कराया सील
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ऑफिस में तैनात बाबू के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है. दफ्तर में नीद की गोलियों के खाली रैपर अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं, वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ADM ने DIOS ऑफिस में प्रधान लिपिक विनोद श्रीवास्तव के कमरे को सील करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लिपिक पत्नी ने DIOS और बीजेपी जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप
वहीं विनोद श्रीवास्तव की पत्नी पूनम श्रीवास्तव के मुताबिक, जब से DIOS राकेश कुमार आए है वह विभाग के दो संविदा पोस्ट के कर्मियों के साथ मिलकर उनको प्रताड़ित कर रहे है. पूनम श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने के नाम पर 25 लाख लिए हैं और वह (मुखलाल पाल) हॉस्पिटल आकर दो तीन दिन में 10 लाख देने की बात कह रहे हैं.