मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की. एबीपी न्यूज के इंटरव्यू में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी भी जमकर निशाना साधा है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को आंदोलन की समझ नहीं…अपने आप में मजाक बनते हैं. इसके अलावा मोहन यादव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी खुद के बारे में नहीं जानते हैं, मैं जवाबदारी के साथ कहता हूं कि बिहार में चुनाव चलता है तो राहुल गांधी पचमढ़ी में ट्रेनिंग के बहाने आ जाते हैं और जब चुनाव हारते हैं तो आरोप सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते हैं.
हिंदुत्व की लड़ाई को लेकर भी सीएम ने दिया जवाब
सीएम मोहन यादव से पूछा कि लाठी भांजने में भी आप एक्सपर्ट हैं, इसके अलावा तलवारवाजी की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं. कई मुख्यमंत्री आपसे जलते भी होंगे कि कितने फिट सीएम हैं लेकिन विपक्षी दल खासतौर से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की ओर से आपके ऊपर आरोप लगाते हैं कि आप हिंदुत्व की लड़ाई में योगी आदित्यनाथ और हेमंता बिश्व शर्मा से आगे निकल जाना चाहते हैं. आप मुसलमानों के घर पर बुल्डोजर चलाने के लिए बिल्कुल आतुर नजर आते हैं तो क्या आप भी मध्य प्रदेश का बुल्डोजर बाबा बनना चाहते हैं?
इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये कहना गलत है कि मैं कोई बुलडोजर बाबा बनना चाहता हूं या बुलडोजर का इस्तेमाल करता हूं. ये बिल्कुल भी संभव नहीं है लेकिन ये बात सही है कि कानून का उल्लंघन करते हुए कोई अगर विशाल कोठी बना लेता है और तमाम प्रकार की गलत गतिविधियों का संचालन करता है तो क्या कानून अपना काम नहीं करेगा? हमारे द्वारा कभी ऐसा नहीं हुआ है कि हम इस तरह की चीजों को हाथ में लें लेकिन ये बात भी सही है कि राज्य की कानून व्यवस्था की भूमिका में हमारी अहम भूमिका है. बड़े से बड़ा अपराधी है और अगर वो गलत काम करता है तो जो कानून के दायरे में हो सकता है कि उसे बाध्य करे कि वो उसका पालन करे. इसी वजह से छतरपुर का बड़ा डॉन हो या भोपाल का कोई बड़ा मछली चमड़ा हो, इन्हें ठिकाने लगाने ही पड़ेंगे.
सीएम मोहन यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव में सिलेंडर की किल्लत और सीएम ममता बनर्जी के सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन पर कहा कि, पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के हाथ से निकलता जा रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि ममता बनर्जी ड्रामेबाजी, मीडिया मैनेजमेंट वो सब बात हो जाए. ऐसा दिखता नहीं है. चाहे वह गैस सिलेंडर का मामला हो या एसआईआर का मामला हो. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को पीछे कर दिया है.
खबर अपडेट की जा रही है…