Skip to content

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में अगले 3 दिनों के लिए तेज हवा और बारिश का अलर्ट, तापमान में भी रहेगा उतार-चढ़ाव

दिल्ली में मार्च के शुरुआती दिनों में जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिला, वहीं अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. बीते कुछ दिनों से बादल, तेज हवा और हल्की बारिश के संकेत लगातार मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अब लगभग हर दिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए जानकारी दी है जिसके अनुसार, भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बढ़ा तापमान, अगले दिन बदलाव के संकेत

शनिवार 28 मार्च की सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुईय न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 20.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 18.8 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 32.6 से बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

29 मार्च को बादल, बारिश और तेज हवा का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च की सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य इलाकों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान और हवा की स्थिति

सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. एक और दो अप्रैल को बादल रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं, हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. तीन अप्रैल को फिर से मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, राजधानी की हवा 18 मार्च के बाद से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसमें बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *