Skip to content

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में एक्शन, मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी गिरफ्तार

कश्मीरी गेट पर बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलाने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक सोलंकी ने ही लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला किया था. पिछले मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी. 

हमले के बाद फरार हो गया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है. इस हमले के बाद वह फरार हो गया था. पुलिस ने लॉरेंस के वकील और उसके साथियों के ऊपर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस फायरिंग केस को लेकर पुलिस द्वारा कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधनिक कार्रवाई करने में जुट गई है. पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है, जिसको लेकर भी पुलिस आरोपी से पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों को जल्द उजागर किया जाएगा. 

बिश्नोई के वकील पर किया था हमला

दिल्ली के कश्मीर गेट इलाके में मंगलवार (24 फरवरी) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उनके 4 साथी कार में सवार थे, जिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. आरोपी ने 4 राउंड फायरिंग की थी. इस घटना में कार का शीशा टूट गया था. फिलहाल किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ. 

इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति घायल हुआ था. उसकी कमर में गोली लगी थी. उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. वकील ने घटना के बाद बताया था कि कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर के करीब इस वारदात को अंजाम दिया गया. वकील ने कहा कि भगवान की दया से हम बच गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *