Skip to content

Delhi News: दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट बेटिंग रैकेट ध्वस्त, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी में सक्रिय अवैध रैकेट का खुलासा किया है. स्पेशल टास्क फोर्स और साउथ वेस्ट जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘JANNAT 247’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टा लगवा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन दुबई से किया जा रहा था. जबकि दिल्ली में बैठकर इसका लोकल मॉड्यूल काम कर रहा था. पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा

पुलिस ने छापेामारी कर चार आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को 1 मार्च 2026 को STF को मुखबिर से सूचना मिली कि पश्चिम विहार इलाके में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का अवैध धंधा चल रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी की. छापे के दौरान पुलिस ने मौके पर कई लोगों को मोबाइल और लैपटॉप के जरिए सट्टा संचालित करते पाया. पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों न चारों को मौके पर ही पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, 15 हजार जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

दिल्ली पुलिस को जांच में मिला दुबई कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान दीपांशु सरदाना, एरिक गिरी उर्फ नंदू गिरी, रमनप्रीत, हरजिंदर उर्फ हुंग के तौर पर हुई है.  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दुबई जाकर ऑनलाइन बेटिंग ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ली थी और JANNAT 247 ऐप का संचालन भी वहीं से किया जा रहा था. पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग सामान जब्त किया है.

दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पश्चिम विहार ईस्ट थाने में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *