Skip to content

Dehradun News: बसंत विहार में मानसिक प्रताड़ना से तंग माधुरी नेगी की मौत, BNS धारा 108 के तहत मुकदमा

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. शास्त्रीनगर इंद्रानगर कॉलोनी निवासी गंगा सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन माधुरी नेगी ने बीते बुधवार को मौत को गले लगा लिया. भाई का आरोप है कि उनकी बहन की मौत की वजह मानसिक उत्पीड़न है. पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

  लंबे समय से कर रहा था मानसिक प्रताड़ना

पीड़ित परिवार ने ITBP में कार्यरत राजवीर नाम के व्यक्ति को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. तहरीर के मुताबिक राजवीर पिछले काफी समय से माधुरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. लगातार मिल रही इस प्रताड़ना के कारण माधुरी भारी तनाव में रहने लगी थी. मृतका ने कई बार अपने परिजनों को इस उत्पीड़न के बारे में जानकारी भी दी थी.

 कॉल रिकॉर्डिंग और मैसेज खोल सकते हैं राज

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मृतका के पास आरोपी की करतूतों से जुड़े अहम सबूत मौजूद हो सकते हैं जिनमें कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल मैसेज शामिल हैं. ये सबूत इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि राजवीर किस कदर परेशान कर रहा था. पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि आरोपी की भूमिका को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके.

 BNS धारा 108 के तहत मुकदमा

बसंत विहार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. उपनिरीक्षक मिथुन कुमार को मामले की विवेचना सौंपी गई है. ITBP कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विभागीय महकमे में भी हलचल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *