Skip to content

CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, ‘बचपन से मैंने…’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएंगे. उनके इस निर्णय से बिहार में जेडीयू कार्यकर्ता समेत कई नेताओं में मायूसी है. नेताओं का मानना है कि यह बिहार की सियासत का एक युग खत्म होने जैसा है. इसी क्रम में प्लूरल्स पार्टी की चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी की भी प्रतिक्रिया भी आई है.

पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर एक्स पर शेयर कर लिखा, “जिस राजनीति को बचपन से मैंने देखा आज उसका अंत हो रहा है. अभिभावक, नेता और सीएम – तीनों रूप में आप रोल मॉडल रहे. आपने सभी भूमिकाओं को जितना बन पड़ा उतना निभाया, पर आपकी निष्ठा में कोई कमी नहीं रही. अलविदा सीएम ‘सुशासन’ बाबू! स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें.”

अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश ने भरा नामांकन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार, 5 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने पर उन्हें बधाई दी। बिहार के जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री पटना में मौजूद थे.

NDA के अन्य उम्मीदवारों में BJP के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार, केंद्रीय मंत्री और जदयू के रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *