Skip to content

Bihar Rajya Sabha Elections में बीजेपी ने उतारे दो उम्मीदवार, अब उपेंद्र कुशवाहा का क्या होगा? सामने आई ये जानकारी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक वे एनडीए के उम्मीदवार होंगे और उनके नाम का औपचारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है. 

बता दें राज्य की पांच सीटों में दो सीट भारतीय जनता पार्टी और दो सीटपर जनता दल यूनाइटेड का जीतना तय है. बीजेपी द्वारा दो सीटों पर नितिन नवीन और शिवेश राम के नाम का ऐलान करने के बाद यह कयास लगने लगे कि अब उपेंद्र कुशवाहा का क्या होगा?

हालांकि सवाल अब भी अपनी जगह है कि क्या एनडीए, उपेंद्र कुशवाहा को सेफ सीट न देते हुए पांचवीं सीट पर उम्मीदवार के तौर पर उतारेगी या उन्हें आसानी से उच्च सदन भेज देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *