Skip to content

Bihar Politics: बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात और संभावित सियासी फेरबदल को लेकर इस बैठक में रणनीति पर चर्चा की जाएगी. ऐसे समय में बुलाई गई यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

पटना स्थित सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर होगी अहम बैठक

राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की यह अहम बैठक कल यानी 10 मार्च, दोपहर दो बजे से पटना में स्थित उनके सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर होगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार की फेरबदल वाली राजनीति और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन करने के बाद से बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि, अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ऐसे में जेडीयू का इस बैठक को बुलाना साफ जाहिर करता है कि इसमें बिहार के नए नेतृत्व और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. जिस वजह से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर करेंगे अपनी रणनीति तैयार

तेजस्वी यादव बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति तैयार करेंगे. वहीं इस बात पर भी विचार होगा की कैसे एकजुट होकर, गंठबंधन के वोटों को संगठित किया जाए. इसमें विपक्ष की आगे राजनीतिक भूमिका क्या होनी चाहिए, इस पर भी जरूर चर्चा की जाएगी. बिहार में जहां एक ओर जेडीयू से निशांत कुमार की एंट्री हो रही है, तो दूसरी ओर तेजस्वी भी बदलते राजनीतिक हालातों में RJD को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में तेजस्वी की बुलाई गई महागठबंधन यह बैठक बिहार की राजनीति में आगे की दिशा तय कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *