Skip to content

Bihar CM News Live: किसके हाथ में होगी बिहार की कमान? मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहे ये नाम

बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब बिहार में सीएम पद पर कौन विराजमान होगा. ये बात तो तय है कि बिहार में अब बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. बीजेपी की तरफ से सीएम पद की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal), केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के एमएलए संजीव चौरसिया का नाम आगे चल रहा है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है. इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बिहार एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

गुरुवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास व समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.” Next Bihar Chief Minister Latest News Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *