Bihar Board Result 2026 Soon: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के तहत होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अब बिल्कुल नजदीक है.कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी अंतिम स्टेज पर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च के इसी महीने में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इंटर का रिजल्ट 25 मार्च तक आ सकता है.बोर्ड अभी टॉप करने वाले छात्रों का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन कर रहा है. जैसे ही ये प्रक्रिया पूरी होगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं का रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 मार्च से 31 मार्च के बीच 10वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं. पिछले साल भी मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में ही आया था, इसलिए इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
टॉपर्स का कैसे होता है वेरिफिकेशन?
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड टॉपर्स की खास जांच करता है. इसमें छात्रों को बुलाकर उनसे सवाल पूछे जाते हैं और उनकी कॉपियों से उनकी हैंडराइटिंग मिलाई जाती है. इसके अलावा उनके नंबरों का भी दोबारा मिलान किया जाता है, ताकि किसी तरह की गलती न रहे और रिजल्ट पूरी तरह सही हो.
पिछले साल का प्रदर्शन
अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी हुआ था. उस समय कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था. टॉप करने वाले छात्रों ने 489 अंक हासिल किए थे.लड़कों का रिजल्ट थोड़ा बेहतर रहा था, लेकिन लड़कियों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा था.
पिछले 5 साल का रिजल्ट ट्रेंड
2021 – 79.88%
2022 – 78.17%
2023 – 81.04%
2024 – 82.91%
2025 – 82.11%
रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
स्टेप 4: फिर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं धुरंधर-2 के बड़े साहब, जानें उनके पास कितनी डिग्रियां?