Skip to content

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म? जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

Bihar Board 10th Result 2026 Soon: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों की नजर अब रिजल्ट की तारीख पर टिकी है. कक्षा 10 यानी मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड मार्च के आखिरी सप्ताह में, करीब 30 मार्च 2026 के आसपास, रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी परिणाम 31 मार्च से पहले आने की उम्मीद है. छात्र नतीजे नीचे बताए गए तरीके के जरिए देख सकेंगे.

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. पूरे राज्य में बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस बार करीब 15,12,687 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए. इतनी बड़ी संख्या के कारण रिजल्ट को लेकर उत्सुकता भी काफी ज्यादा है. बोर्ड की तरफ से बीते दिनों 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया था.

कॉपियों की जांच पूरी, अब टॉपर जांच

बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा कर लिया है. अब रिजल्ट जारी करने से पहले एक अहम प्रक्रिया चल रही है, जिसे टॉपर वेरिफिकेशन कहा जाता है. इसमें उन छात्रों को पटना मुख्यालय बुलाया जाता है, जिनके सबसे ज्यादा अंक आने की संभावना होती है.

कहां देख सकेंगे रिजल्ट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

पिछली बार कब आया था रिजल्ट

पिछले साल यानी 2025 में रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे घोषित किया गया था. उससे पहले के तीन सालों में रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ था. इसी ट्रेंड को देखते हुए इस साल भी मार्च के आखिरी दिनों में रिजल्ट आने की उम्मीद है. पिछले साल कुल पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा था. इस बार भी छात्र अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र-छात्राएं अधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें. 

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय अनुसार अंक
  • कुल अंक
  • आंतरिक और प्रायोगिक अंक
  • डिवीजन
  • प्रतिशत या ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक साइट results.biharboardonline.com पर जाएं
  • स्टेप 2: छात्र  इसके बाद “BSEB Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट करें
  • स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • स्टेप 5: अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें
  • स्टेप 6: अंत में छात्र-छात्राएं उसका प्रिंट आउट निकाल लें 

यह भी पढ़ें –  AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *