उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग लड़की के साथ ऐसी हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें मासूम को पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा गया और फिर उसे एक ऐसे संगठित गिरोह के हवाले कर दिया गया, जो नाबालिग लड़कियों को होटलों में ग्राहकों के सामने परोसकर उनसे देह व्यापार कराता था. किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता वहां से निकल भागी और थाना बारादरी पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई.
इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर गिरोह की तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. इस मामले ने शहर में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, साथ ही इस तरह के गिरोह सक्रिय होने से पुलिस के खुफिया तंत्र को भी शक की निगाह से देखा जा रहा है.
क्या है पूरा मामला ?
थाना बारादरी पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 की रात एक नाबालिग लड़की थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि वह वाराणसी जनपद की रहने वाली है. घर में डांट पड़ने के बाद वह जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घर से निकल गई थी. वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने उसे विश्वास में लेने के साथ अपने साथ रख लिया. बाद में उसने एक महिला के हाथ उसे बेच दिया.
वाराणसी से घर से भाग आयी थी पीड़िता
थाना बारादरी पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 की रात एक नाबालिग लड़की थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि वह वाराणसी जनपद की रहने वाली है. घर में डांट पड़ने के बाद वह जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घर से निकल गई थी. वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने उसे भरोसे में लेकर अपने साथ रख लिया.
जबरन देह व्यापार में धकेला गया
कुछ दिन बाद उसे बरेली लाया गया, जहां उसे एक कमरे में बंद रखकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया. गिरोह के लोग उसकी उम्र छिपाने के लिए उसका फर्जी संशोधित आधार कार्ड बनवाकर अलग-अलग होटलों में ग्राहकों के सामने पेश किया करते थे. विरोध करने पर उसे डराया धमकाया जाता था और बाहर जाने नहीं दिया जाता था.
थाने पहुंचकर बताई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि एक दिन मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली और सीधे थाना बारादरी पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देह व्यापार में प्रयुक्त एक स्कूटी, पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना ग्राहकों से संपर्क कर सौदा तय करता था, जबकि अन्य सदस्य लड़की को अलग-अलग स्थानों एवं होटलों पर ले जाया जाता था.
चार गिरफ्तार-बाकी की तलाश जारी
बारादरी पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर आरोपी महिला बबली खान ,विनोद यादव, जसलीन, नेपाली दुर्गालावती को गिरफ्तार कर किया है. साथ ही जन सेवा केंद्र संचालक युवक विनय सहित अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी. बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि नाबालिग के मामले में गिरोह की सरगना बबली सहित तीन महिलाओं एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अन्य की तलाश जारी है.