Skip to content

Balia News: कुत्ते के काटने से घायल SDM, छुट्टी के आवेदन पर लगाए अंगूठे के निशान, वजह जानकर लोग हैरान

यूपी के बलिया में एसडीएम कुत्ते के काटने से घायल हो गए. इस बीच उन्होंने अपनी छुट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठे के निशान लगाए हैं. एसडीएम का यह कारनामा अब चर्चा में है. बलिया में बैरिया तहसील के एस.डी.एम./उप जिला मजिस्ट्रेट आलोक प्रताप सिंह की उपार्जित अवकाश के लिए जिलाधिकारी, बलिया को एक आवेदन पत्र लिखा है. जिस पर हस्ताक्षर की जगह पर अंगूठे का निशान लगा है. यह पत्र सोशल प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बलिया एसडीएम को कुत्ते ने काट लिया है. जिससे उनके दोनों हाथों में चोट लगी हुई है. इस वजह से उन्होंने जिलाधिकारी से एक हफ्ते की छुट्टी की मांग की है. इसलिए उन्होंने पत्र में अपनी परेशानी साझा की है. साथ ही आवेदन पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाने की वजह भी बताई है. हालांकि एसडीएम के इस कारनामे की सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं.

एसडीएम ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

एस.डी.एम. आलोक प्रताप सिंह के इस वायरल आवेदन पत्र में सबसे ऊपर लिखा है कि इलाज कराने हेतु उपार्जित अवकाश के संबंध में. पत्र में लिखा है कि सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी को पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे प्रार्थी के हाथों में गहरा जख्म हो गया है. क्षेत्रीय डाक्टर द्वारा उपचार किया गया. परन्तु घाव से खुन का रिसाव बन्द नहीं हो रहा है व असहनीय दर्द बना हुआ है. 

एक हफ्ते की मांगी छुट्टी

पत्र में आगे लिखा कि प्रार्थी अपने हाथों से दैनिक कार्य करने में भी असमर्थ है. चिकित्सकों द्वारा प्रार्थी को किसी अच्छे संस्थान एवं विशेषज्ञ चिकित्सक (संबंधित) से उपचार की सलाह दी गयी है. आगे लिखा कि निवेदन है कि प्रार्थी को उपचार कराने हेतु दिनांक 06.03.2026 से 13.03.2026 तक (एक सप्ताह) का उपार्जित अवकाश देने व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें.

वहीं पत्र के अंत में नोट में लिखा है कि प्रार्थी हस्ताक्षर करने में असमर्थ होने के कारण अंगुठा निशान का प्रयोग कर रहा है. इस संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि छुट्टी का आवेदन दिया हुआ है. एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है. हाथ में प्लास्टर लगने की वजह से लिखने में असमर्थ है.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: ‘मौलाना को अटल चौक पर फांसी दो’, CM योगी की मां के लिए विवादित टिप्पणी मामले पर लगे पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *