बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार (15 मार्च) को AIMIM के इफ्तार पार्टी में पहुंचे. इस इफ्तार पार्टी का आयोजन एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के आवास पर किया गया. राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग से ठीक एक दिन पहले AIMIM के इफ्तार में तेजस्वी का आना बड़ा संकेत माना जा रहा है.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “AIMIM पार्टी की ओर से अख्तरुल ईमान ने हमें इफ्तार का निमंत्रण दिया था, हम आज यहां इफ्तार में पहुंचे हैं. AIMIM पार्टी से हमने समर्थन मांगा है और मुझे भरोसा है कि कल जो राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है, उसमें हम सभी धर्मनिरपेक्ष दल मिलकर बीजेपी को हराएंगे.”
Patna, Bihar: Leader of the Opposition Tejashwi Yadav says, “Akhtarul Iman from our AIMIM party invited us to this event, and we have arrived here today. As you know, we have sought support from the AIMIM party before as well. I am confident that in tomorrow’s Rajya Sabha… pic.twitter.com/3jsV97J0N6
— IANS (@ians_india) March 15, 2026
आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे
आरजेडी ने राज्यसभा की एक सीट के लिए महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार एडी सिंह को मैदान में उतारा है. महागठबंधन के पास कुल विधायकों की संख्या 35 है. एआईएमआईएम के पांच विधायक हैं. रविवार को आयोजित इस इफ्तार पार्टी में IIP के इकलौते विधायक आईपी गुप्ता भी पहुंचे.. आईपी गुप्ता 2025 विधानसभा का चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़े थे.
Patna, Bihar: Leader of the Opposition Tejashwi Yadav attended the Iftar party hosted by AIMIM State President Akhtarul Iman. pic.twitter.com/Ru3TYpt7zs
— IANS (@ians_india) March 15, 2026
आरजेडी उम्मीदवार को कैसे मिल सकती है जीत?
राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. आरजेडी के 25 विधायक समेत महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं. राज्यसभा की एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिए आरजेडी उम्मीदवार को 6 अन्य विधायकों की जरूरत है. अगर एआईएमआईएम के पांच विधायकों और एक बीएसपी का समर्थन मिलता है तो जीत मिल जाएगी.
अख्तरुल ईमान और तेजस्वी यादव में हुई थी मुलाकात
राज्यसभा चुनाव को लेकर हाल ही में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि सकारात्मक बातचीत हुई है. तेजस्वी यादव ने ये भी कहा था कि वो इफ्तार पार्टी में जाएंगे और चुनाव भी जीतेंगे. बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को वोटिंग और इसी दिन मतगणना के बाद नतीजे भी आएंगे.