पांढुर्ना। मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तेज बारिश के कारण चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ का पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रातभर हुई बारिश के चलते कई परिवार पूरी रात जागकर अपने घरों से पानी निकालते रहे और सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते रहे। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।
प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए हैं। स्थानीय लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है। लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
