फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अभिनेता Ranveer Singh अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ की तैयारियों में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली यह फिल्म सितंबर 2026 से फ्लोर पर जाएगी। इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा, जहां प्री-प्रोडक्शन का काम पहले से तेज़ी से चल रहा है।

यह फिल्म निर्देशक Jai Mehta के निर्देशन में बन रही है और इसे पोस्ट-एपोकैलिप्टिक (प्रलय के बाद की दुनिया) पर आधारित एक बड़े पैमाने की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी शुरू कर दी है। वह निर्देशक और राइटिंग टीम के साथ फिल्म की दुनिया और किरदार को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ‘प्रलय’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी सोलो फिल्मों में से एक होगी। फिल्म में बड़े स्तर के वीएफएक्स, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी टीम और हाई-एंड प्रोडक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर की विजुअल क्वालिटी देने की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री Kalyani Priyadarshan बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। कहानी एक ऐसे दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रलय के बाद तबाह हो चुकी दुनिया में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हैं। हालांकि, फिल्म की कास्ट और रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
