अरविन्द तिवारी
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय का घेराव, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना
त्योंथर रीवा। क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय त्योंथर परिसर में कांग्रेस कमेटी त्योंथर के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आंदोलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह पटेल ने की।
मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
पूर्व विधायक डॉ. आई.एम.पी. वर्मा ने त्योंथर को संघर्ष की धरती बताते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार लड़ाई लड़ने की बात कही। पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपकर क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, बबीता साकेत, रवि तिवारी, गिरीश सिंह, अरुण गौतम, बिंद्रा प्रसाद तिवारी, रामायण प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, टी.पी. सिंह, प्रभात वर्मा, बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, विजयशंकर भूर्तियां, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार मांझी, रामप्रभाव विश्वकर्मा, के. तिवारी, रणबहादुर सिंह, असलम खान, शुभलाल आदिवासी, एडवोकेट दुर्गा सिंह, मधुसूदन सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी राजू सिंह सेंगर ने किया, जबकि अंत में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
