बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय बैतूल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के कुकरू गांव में ‘रात्रि चौपाल’ आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे, अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। रात्रि चौपाल में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
