बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत थाना नेपानगर पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल खोजकर उसके परिवार से मिलाया।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 की रात महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना नेपानगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले में गुम इंसान क्रमांक 47/26 कायम कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद 23 जून 2026 को महिला को जिला खंडवा से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
इसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपने परिजन को सुरक्षित देखकर परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नावरा अजय चौहान और प्रधान आरक्षक सुभाष मोरे की सराहनीय भूमिका रही।
