अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद भारतीय LNG कैरियर ‘दिशा’ ने सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। यह तीन महीने से अधिक समय बाद इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले पहले भारतीय LNG जहाजों में शामिल है।
जानकारी के अनुसार, दिशा जहाज कतर से करीब 62,370 मीट्रिक टन LNG लेकर भारत आ रहा है। यह जहाज भारतीय कंपनी Petronet LNG के लिए चार्टर्ड है और गुजरात के दहेज बंदरगाह पहुंचने वाला है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते यह मार्ग कई महीनों तक प्रभावित रहा, जिससे बड़ी संख्या में जहाज फंस गए थे। हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे शुरू हो रही है।
मानना है कि ‘दिशा’ का सुरक्षित पारगमन वैश्विक ऊर्जा बाजार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, शिपिंग कंपनियां अभी भी पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार कर रही हैं और सुरक्षा हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
